The Cricket Show : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (रिव्यू)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया।
मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलोर के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर आठ विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बेंगलोर की ओर अब्राहम डिविलियर्स ने 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा ग्लैम मैक्सवेल ने 39 और कप्तान विराट कोहली ने 33 रनों की पारी खेली।
इससे पहले मुंबई के लिए लिन ने 35 गेंदो में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 49 रन, वहीं सूर्यकुमार ने 23 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। मिडल ऑर्डर में इशान किशन ने 28 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए हर्षल पेटल ने पांच विकेट लिए।
देखें मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का रिव्यू और साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का प्रिव्यू गोन्यूज़ इंडिया की ख़ास पेशकश The Cricket Show में साहिर उस्मान के साथ।