The Cricket Show : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (रिव्यू)

by GoNews Desk Apr 21, 2021 • 12:58 PM Views 1448

रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आइपीएल 2021 के 13वें लीग मैच में 6 विकेट से जीत मिली। दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस लीग में अब तक अच्छा रहा है और पिछले चार मुकाबलों में ये इस टीम की तीसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही दिल्ली के 6 अंक हो गए हैं और ये टीम अंक तालिका में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

दिल्ली की टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद इस टीम के कप्तान रिषभ पंत ने कहा कि, जब हमने खेल शुरू किया तो हम दवाब में थे, लेकिन अमित मिश्रा ने हमें गेम में वापसी दिलाई। दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार काम किया और मुंबई जैसी टीम को हम 136 रन पर रोकने में सफल रहे। हम एक समय में एक ही मैच पर फोकस कर रहे हैं।

देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रिव्यू गोन्यूज़ इंडिया की ख़ास पेशकश The Cricket Show में साहिर उस्मान के साथ।