IPL 21: पंजाब को हरा कर प्ले ऑफ में बेंगलोर, एक नज़र अंक तालिका पर

by GoNews Desk Oct 04, 2021 • 05:39 PM Views 1326

आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हरा कर आईपीएल 2021 की अंक तालिका में तीसरा स्थान पा लिया है। 

इस जीत के साथ बेंगलोर ने 12 मुकाबलों में से 8 पर जीत हासिल कर ली है जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हारने वाली पंजाब  13 मुकाबलों में 5 पर जीत और 7 हार के साथ अंक तालिका में पांचवे नंबर पर है।

इसके साथ आईपीएल 2021 के 49वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा कर आईपीएल 2021 की अंक तालिका में चौथा स्थान पा लिया है। 

इस जीत के साथ कोलकाता ने 13 मुकाबलों में से 7 पर जीत हासिल कर ली है जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हारने वाली हैदराबाद  12 मुकाबलों में 2 पर जीत और 10 हार के साथ अंक तालिका में आंठवे नंबर पर है।

आज यानि सोमवार को दूसरे नंबर की दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पहले नंबर पर काबिज़ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा।