आईपीएल 2021: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीज़न 09 अप्रैल से 30 मई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2021 का पहला मैच 09 अप्रैल को चेन्नई में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। वहीं आईपीएल 2021 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को खेला जाएगा।
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में अपने अभियान का आगाज़ करेगी। यह मैच चेन्नई में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल 2021 में कुल 11 डबल हेडर्स मुकाबले होंगे। दोपहर के मुकाबले साढ़े तीन बजे और शाम के मैच साढ़े सात बजे शुरू होंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल
- 11 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 13 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 18 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे चेन्नई : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 21 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- 24 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 26 अप्रैल, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 3 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- 8 मई, शनिवार 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 10 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 12 मई, बुधवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 15 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
- 18 मई, मंगलवार 3.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- 21 मई, शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद