IPL 2020: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, देखें मैच रिपोर्ट
आईपीएल के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से बुरी तरह हराया और अंक तालिका में 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। मैच में मुंबई इंडियंस की ओर 47 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्यौता दिया। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही और शिखर धवन खाता खोले बिना पहले ही ओवर में 1 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे ओवर में पृथ्वी शॉ भी 15 के स्कोर पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। यह दोनों विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिए।
11वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 का आंकड़ा पार किया, लेकिन उसी ओवर में राहुल चाहर ने 50 के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। इसके बाद 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 57 के स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस और 62 के स्कोर पर ऋषभ पंत को आउट किया। 14वें ओवर में 73 के स्कोर पर बुमराह ने हर्षल पटेल को भी आउट किया और टीम को छठी सफलता दिलाई। 16वें ओवर में 78 के स्कोर पर शिमरोन हेटमायर को भी आउट कर दिया।