IPL 2020: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मैच रिव्यू)
आईपीएल के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया दिया। वहीँ मैच में मुंबई की ओर से 36 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की धुआंधार पारी के लिए क्विंटन डी कॉक प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बढ़िया फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ सिर्फ 4 रन बनाकर पहले ही ओवर में 4 के स्कोर पर आउट हो गए। वहीँ इस सीजन का पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे भी 15 रन बनाकर पांचवें ओवर में 24 के स्कोर पर आउट हो गए। हालाँकि इसके बाद शिखर धवन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। लेकिन 15वें ओवर में मुंबई इंडियंस ने वापसी की और 109 के स्कोर श्रेयस अय्यर 33 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए।