LIVE: IND vs ENG, दूसरा टेस्ट: पहले दिन स्टंप्स तक भारत 300/6
इंग्लैंड के साथ दूसरे टेस्ट में भारती बल्लेबाज़ अच्छे प्रदर्शन में हैं। पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 80 ओवर में 300 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी की है। भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा लय में दिख रहे थे और दोहरा शतक पूरा करने के करीब भी थे। लेकिन जैक लीच की गेंद वो मोईन अली के हाथों में खेल बैठे और अपनी विकेट से हाथ धो बैठे।
उन्होंने 231 गेंदों में 18 चौके और 2 छक्के की मदद से 161 रन की पारी खेली। इसके कुछ ही देर बाद अजिंक्य रहाणे भी चलते बने। 76वें ओवर की दूसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे मोईन अली को पूरी तरह चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 149 गेंदों में 9 चौके की मदद से 67 रन बनाए।
शुरुआती विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए खेल को आगे बढ़ाया। हालांकि, रोहित जहां डबल सेंचुरी चूके तो रहाणे शतक बनाने में असफल रहे। दिन का पहला और दूसरा सत्र पूरी तरह रोहित और रहाणे के नाम रहा और इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को काफी परेशान किया।