World Suicide Prevention Day 2021: भारत में बेरोज़गारी की वजह से आत्महत्या के मामले बढ़े
वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे या विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया में तेज़ी से बढ़ती आत्महत्या की प्रवृति पर रोक लगाना है। दुनिया भर में हर साल 70 लाख लोग आत्महत्या करते हैं और इससे कई गुना ज़्यादा लोग आत्महत्या की कोशिश करते हैं। भारत में भी आत्महत्या के मामले बढ़े हैं।
भारत में 2016 के मुकाबले 2019 में बेरोजारी की वजह से आत्महत्या के मामलों में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एनसीआरबी के जारी आंकड़ों से ये जानकारी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक 2019 में बेरोजगारी के कारण आत्महत्या के 2,851 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2016 में दर्ज मामलों की संख्या 2,298 थी।