देखिए इस वक़्त की बड़ी ख़बरें
- किसानों के ‘सर फोड़ने’ का आदेश देने वाले अधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग लिए करनाल के सचिवालय के बाहर किसानों का प्रदर्शन जारी।
- तालिबान ने जारी की नए मंत्रिमंडल की सूची, कैबिनेट में होंगे 2 शिक्षा मंत्री।
- पेगासस मामले पर SC सुनवाई 13 सितंबर तक टली, केंद्र सरकार ने हलफनामा दायर करने के लिए मांगा था और समय।
- ब्राह्मणों पर कथित आपत्तिजनक बयान देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता को 14 दिनों की जेल।
- मायावती बोली- अगर BSP जीती तो ब्राह्मणों की सुरक्षा पर होगा सबसे अधिक ध्यान; कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा- सत्ता में आने पर यूपी में लाएंगे लिंचिंग-विरोधी कानून।
- अब तक महिलाओं के साथ अपराध के मामलों में 46 फीसदी बढ़ोतरी: NCW
- हैदराबाद रेप पीड़ित की पहचान सोशल मीडिया पर ज़ाहिर करने के लिए दिल्ली के वकील ने सलमान खान, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार के खिलाफ दर्ज कराया केस।
- श्री लंका ने तीसरे ODI में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराया, 2-1 से जीती सीरीज।
- कश्मीर के आदिल तेली ने 8 दिन में तय किया 3,000 का फासला, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।