"इस्लामिक अमिरात" में तालिबान की सरकार, महिलाओं को नहीं मिला हक़
तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम सरकार का ऐलान कर दिया है। मंत्रियों की लिस्ट भी जारी की गई है।
इसके साथ ही तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि अब अफ़ग़ानिस्तान आधिकारिक तौर पर इस्लामिक अमिरात बन गया है। इससे पहले काबुल में तालिबान के विरोधी सड़कों पर आ गए। हेरात और दूसरे प्रांतों में महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला।