सोशल मीडिया एक दोधारी तलवार है - रोहन गुप्ता
अफवाह और फेक न्यूज़ फैलाने में सोशल मीडिया की भागिदारी सबसे ज़्यादा है। लॉकडाउन और कोरोना को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी अफवाहबाज़ी हो रही है। यही नहीं लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में भी सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता ने गोन्यूज़ से बात-चीत में कहा कि सोशल मीडिया सही और ग़लत दोनों जानकारियों को फैलाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने पार्टी की सोशल मीडिया स्ट्रैटजी पर भी बात की। देखिए हमारे सहयोगी अजय झा ने रोहन गुप्ता से बात की।