रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

by GoNews Desk Sep 01, 2021 • 05:22 PM Views 813

कांग्रेस ने घरेलू रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधा। हैशटैग "इंडिया अगेंस्ट बीजेपी लूट" का उपयोग करते हुए जनवरी से चार महानगरों में रसोई गैस की दरों में वृद्धि का एक चार्ट साझा किया। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्रों की छाया में सो रहा है...लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है.''