नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित यह गीत सुनिये
23 जनवरी यानि आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 15वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने ही देश की आज़ादी के लिए आज़ाद हिंद फौज का गठन किया था। आज़ादी की लड़ाई में नेताजी का अहम योगदान माना जाता है। नेता जी के विचार लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। नेताजी को समर्पित यह गीत सुनिए और नेताजी को याद कीजिये।
उनकी फौ़ज में ना तो हिन्दू, ना ही मुसलमान और न ही किसी धर्म के लोग थे बल्कि उनकी फौज़ में सभी हिन्दुस्तानी थे। लेकिन आज नेताजी समेत अन्य महापुरुषों को मानो अपना बनाने का युद्ध छिड़ा हुआ है। नेताजी को सियासी दलों ने अपनी सियासत का हिस्सा बना लिया है।