"चीन में फंसे अपनी मां के पार्थिव शरीर को भारत आने का कर रहे इंतेज़ार"
कोरोना वायरस के कारण चीन का संपर्क भारत समेत पूरी दुनिया से कटा गया है। ऐसे में मुंबई के रहने वाले पुनित मेहरा अपनी मां के पार्थिव शरीर को चीन से भारत लाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। उन्होंने अब केन्द्र सरकार से इस मामले में दखल देने की गुहार लगाई है।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से मुंबई यात्रा के दौरान रीना मेहरा की मृत्यु हो गई थी। वे जहाज के बाथरूम में बेहोश मिलीं थी। इसके फ़ौरन बाद सीजीओ एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर उन्हें अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुनित मेहरा ने आरोप लगाया की लाल फीताशाही के कारण अब तक उनकी मां का पार्थिव शरीर भारत नहीं आ पाया है।
उधर दूसरी तरफ, भारत सरकार ने चीन में कोरोना वायरस की तबाही को देखते हुए एक मेडिकल टीम भेजने का फैसला किया है। अफसरों द्वारा अपने देश के नागरिकों की अनदेखी के चलते अब पुनित ने केन्द्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मां के पार्थिव शरीर को जल्दी भारत लाया जाए। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विदेश मंत्रालय से भी संपर्क करने की कोशिश की है लेकिन फिलहाल उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। कोराना वायरस की चपेट में आने से अबतक पूरी दुनिया में 1800 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस वायरस से 72,000 से ज़्यादा लोग संक्रमित हैं।