GoPlus: देखिए आज की बड़ी ख़बरें
NEWS AND POLITICS
- किसान आंदोलन को आज एक साल पूरे हुए, राजधानी दिल्ली की सीमा पर बड़ी संख्या में जुटीं महिलाएं, हरियाणा के किसानों ने बुलाया महापंचायत, अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थलों पर पहुंचे किसान, बीते साल 26 नवंबर को ही किसानों ने किया था दिल्ली कूच लेकिन सीमा पर ही वॉटर कैनन और बल प्रयोग से रोक दिए गए थे किसान
- किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर बोलीं प्रियंका गांधी- किसानों के सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और बीजेपी के अंहकार के लिए जाना जाएगा किसान आंदोलन
- किसानों के आंदोलन को एक साल पूरा होने पर बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दुनिया के इतिहास में यह सबसे बड़ा आंदोलन, अब किसानों की जीत हुई, सत्तापक्ष ने किसानों को भड़काने में कोई कसर नही छोड़ी, 700 किसान शहीद हो गए
- संविधान दिवस पर केन्द्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में का कांग्रेस सहित 14 विपक्षी दलों ने किया बॉयकॉट, प्रेस कांफ्रेंस करके बोले- विपक्षी दलों को नहीं दिया जा रहा सम्मान, संसदीय प्रजातंत्र की विपक्ष की रहती है भूमिका, संविधान के तहत विपक्षा का रहना अनिवार्य
BUSINESS
- कोरोना के नए वैरिएंट से बाज़ार में हड़कंप मचा, संक्रमण के ख़तरे के साथ ही मार्केट में सेंसेक्स 1678 अंकों की आई गिरावट, 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ 57,107 पर बंद हुए, निफ्टी 2.9 फीसदी गिरकर 17026 पर बंद, इंडियन वोलेटिलिटी इंडेक्स बढ़ कर 25 फीसदी पर पहुंचा, निवेशकों के डूब गए साढ़े चार लाख करोड़