GoHeadlines: देखिए इस वक़्त की बड़ी ख़बरें
- 1. पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री आज 3-दिवसीय एक्सपो और 'ट्रांसफॉर्मिंग अर्बन लैंडस्केप कॉन्फ्रेंस-कम-एक्सपो' सम्मेलन में होंगे शामिल।
- 2. लखीमपुर खीरी किसान परिवारों का दौरा रोकने के बाद, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा का आरोप- बिना कानूनी आधार के यूपी सरकार ने हिरासत में लिया।
- 3. फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम 6 घंटे डाउन रहे, मार्क जुकरबर्ग की निजी संपत्ति में 6 अरब डॉलर की गिरावट, फेसबुक के शेयर भी 4.89% गिरे
- 4. पिछले 24 घंटों में 20,799 COVID-19 के नए मामले, 1 दिन में 9% की गिरावट। पिछले 24 घंटों 180 मौतें, अब तक 90.79 करोड़ टीकाकरण।
- 5. भारत की कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज लिस्टिंग पर फैसला लेने के लिए WHO वैक्सीन कमेटी की बैठक आज, अंतराष्ट्रीय संस्था ने अभी तक सिर्फ 6 कोविड टीकों को ईयूएल के लिए किया है अनुमोदित।
- 6. कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने इतिहास का सबसे बड़ा तेल रिसाव, 570,000 लीटर तेल प्रशांत महासागर में गिरा। तेल रिसाव से कई वन्यजीव की मौत और तट किनारे रहने वाले समुदाय प्रभावित; घटना के बाद महीनों तक बंद रह सकते हैं समुद्र तट।
- 7. आईपीएल 2021: आज शारजाह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला। दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की लड़ाई।