Global Hunger Index: अफ़ग़ानिस्तान और म्यांमार में भुखमरी बढ़ी !

by GoNews Desk Jan 28, 2022 • 06:01 PM Views 1409

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 116 देशों की लिस्ट में 101वें स्थान पर है। इस लिस्ट में भारत के दो पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान और म्यांमार में हालात बदतर हैं। डब्ल्यूएफपी ने मौजूदा समय में 20 देशों की एक लिस्ट जारी की है जहां भूख की हालत बदहाल हो गई है। 

महामारी में खाद्य कीमतें बढ़ी है और दुनिया के कई हिस्सों में भूख संकट गहराता जा रहा है। अगस्त 2021 में तालिबान के वास्तविक अधिग्रहण के बाद, लोगों को गंभीर भूख की स्थिति का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान की विदेशी संपत्तियां फ्रीज़्ड कर दी गई हैं, देश सूखे का सामना कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक़ 22.8 मिलियन अफगान पूरी तरह से खाद्य असुरक्षित हैं, और मार्च 2022 तक, 8.7 मिलियन गंभीर श्रेणी (आईपीसी चरण 4) में होने की उम्मीद है।