भारत की प्रति व्यक्ति आय अपने चार साल के निचले स्तर पर !

by GoNews Desk Jan 03, 2022 • 11:42 AM Views 1223

2021 आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक ख़राब साल रहा। इस वजह से कॉन्सटेंट प्राइस (स्थिर कीमतों) पर भारत की प्रति व्यक्ति आय चार साल में पहली बार एक लाख के नीचे गिर गई है। 2021 के ख़त्म होने के साथ भारत की प्रति व्यक्ति आय 99,694 पर आ गई है। इससे पता चलता है कि भारत की अर्थव्यवस्था के महामारी से उबरना अभी बाकि है।

2017-18 में महामारी से पहले कॉन्सटेंट प्राइस पर भारत की प्रति व्यक्ति आय में इज़ाफा हो रहा था लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई जो महामारी के दौरान और ज़्यादा गहरा गई। 2011-12 में भारत की प्रति व्यक्ति आय 71,610 रूपये था जो 2017-18 में 108,645 रूपये पर पहुंच गया था लेकिन महामारी में यह एक लाख रूपये से नीचे गिर गया।

कॉन्सटेंट प्राइस पर भारत की प्रति व्यक्ति आय 2020-21 में 86,659 रूपये पर थी जो 2019-20 में 94,566 रूपये के मुक़ाबले बेहद कम है। इसी तरह करेंट प्राइस पर भारत की प्रति व्यक्ति 2019-20 में 151,760 रूपये के मुक़ाबले 2020-21 में अनुमानित 145,679 रूपये पर आ गई है।