राज्यों को सप्लाई किए गए 11 करोड़ वैक्सीन के डोज़, आरटीआई से बर्बादी का खुलासा

by GoNews Desk Apr 23, 2021 • 04:36 PM Views 995

वैक्सीन की किल्लत पर चौतरफा घिरी केन्द्र की सरकार ने इसके सप्लाई को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 अप्रैल तक राज्यों को 11 करोड़ 70 लाख वैक्सीन की सप्लाई की गई है।

इनमें संख्या के हिसाब से सबसे ज़्यादा वैक्सीन महाराष्ट्र को सप्लाई की गई लेकिन प्रति व्यक्ति सबसे ज़्यादा वैक्सीन गुजरात को भेजा गया है। रिपोर्ट में किन राज्यों ने कितने वैक्सीन का इस्तेमाल किया है, इस बात का भी ज़िक्र है।

आंकड़े देखें तो पांच राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल राज्यों में छ: करोड़ 13 लाख 24 हज़ार 280 वैक्सीन के डोज़ भेजे गए हैं। जो राज्यों को किए गए कुल वैक्सीन सप्लाई का लगभग आधा है। इनमें महाराष्ट्र को एक करोड़ 36 लाख 62 हज़ार 470 वैक्सीन के डोज़ भेजे गए। इनमें राज्य सरकार ने एक करोड़ 29 लाख 16 हज़ार 343 वैक्सीन का इस्तेमाल किया। जबकि 14 अप्रैल तक सात लाख 46 हज़ार 127 वैक्सीन के डोज़ स्ट्रॉक में थे।