कच्चे तेल की कीमतों में हो रही है गिरावट, देश में पेट्रोल और डीज़ल हो रहा महंगा

by GoNews Desk Sep 19, 2019 • 11:42 AM Views 817

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी है। गुरुवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल के दाम में 19 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 72 रुपए 71 पैसे और एक लीटर डीजल 66 रुपए 01 पैसे में मिल रहा है।

वहीं बात यदि, मुंबई की करें तो यहां तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल के दाम में 20 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 78 रुपए 39 पैसे और एक लीटर डीजल 69 रुपए 24 पैसे में मिल रहा है। इससे पहले बुधवार को तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे और डीजल के दाम में 24 पैसे की बढ़ोतरी की थी।