ब्रिटेन से मिली मदद, ऑक्सीजन और अन्य मेडिकल सामान भारत पहुंचा
कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे भारत को विदेश से मदद मिलनी शुरू हो गई है। आज सुबह ही तड़के भारत के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। ब्रिटने ने भारत को मदद पहुंचानी शुरू कर दी है।
लुफ्तहंसा फ्लाइट मंगलवार को तड़के भारत में लैंड हुई है। इस फ्लाइंट में ब्रिटेन ने 100 वेंटिलेटर्स, 95 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स भेजे हैं। इस बात की जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने दी है।
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि काम में अंतराष्ट्रीय सहयोग! यू के से महत्वपूर्ण मेडिकल सप्लाई मिलने पर हम सराहना करते हैं। इसमें 95 वेंटिलेटर और 100 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स भेजे गए हैं।