“कैपिटल ऑफ साइबर क्राइम” उत्तर प्रदेश; 34 फीसदी आबादी के पास इंटरनेट कनेक्शन
उत्तर प्रदेश कैपिटल ऑफ साइबर क्राइम बन गया है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले नेश्नल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने अपनी नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में 2020 में हुए अपराध और घटनाओं की जानकारी दी गई है और इस दौरान देश महामारी की चपेट में था। देशभर में “सख़्त लॉकडाउन” की वजह से लोगों का काम-धंधा सब चौपट हो गया था। ऐसे में साइबर क्राइम के ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ साल 2020 के दौरान साइबर अपराध के सबसे ज़्यादा मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए हैं। यह देशभर में साइबर क्राइम के कुल मामलों 50,035 का 22 फीसदी से भी ज़्यादा है।
इतना ही नहीं यूपी में साल 2019 के मुकाबले साल 2020 में साइबर क्राइम के मामलों में इज़ाफा भी हुआ है। वहां 2020 में 11,097 साइबर क्राइम के केस देखे गए जबकि 2020 में यह बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी साइबर क्राइम के मामले 44,735 से बढ़कर 50,035 हो गए।