एपीजे अब्दुल कलाम किस लिए प्रसिद्ध हैं ?

by GoNews Desk Jul 02, 2022 • 03:22 PM Views 904

अब्दुल कलाम - अब्दुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम, (जन्म - 15 अक्टूबर, 1931, रामेश्वरम, भारत; मृत्यु - 27 जुलाई, 2015, शिलांग)।

कलाम एक भारतीय वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई। वो 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।

अब्दुल कलाम नमाज़ और रोज़ा के पाबंद थे। उनके पिता मस्जिद के इमाम थे लेकिन घर में धर्म की कोई बेड़ियां नहीं थी। वो देश के युवाओं के लिए एक शिक्षक, प्रेरणास्त्रोत हैं। जानिए अब्दुल कलाम की जीवनी।