यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 24वां दिन: महत्वपूर्ण अपडेट ! 

by GoNews Desk Mar 19, 2022 • 06:34 PM Views 1768

यूक्रेन पर रूसी हमले का आज, शनिवार को 23वां दिन है और रूसी सेना के हमले लगातार जारी हैं। इन दिनों रूस के हमले तेज़ हुए हैं और दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई है। यहां युद्ध से जुड़ी कुछ मुख्य बातें हैं जो आपको अभी जानने चाहिए...

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ अपने आक्रमण को रोकने के लिए सार्थक बातचीत का आह्वान किया। मॉस्को ने कहा कि यह मारियुपोल के प्रमुख बंदरगाह के आसपास कड़े क़दम उठाए जा रहे हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गुरुवार को वर्चुअल मीटिंग हुई है। इसके बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अगर चीन रूस को फिज़िकल समर्थन देता है तो उसपर भी प्रतिबंध लगाए जाएं सकते हैं।
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर ज़ेलेंसकी ने यूरोपीय संघ के कार्यकारी के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत के बाद कहा कि, "यूक्रेन को अपनी यूरोपीय संघ सदस्यता पर महीनों के भीतर प्रगति की उम्मीद है।"
  • चौथे सप्ताह भी यूक्रेन के मारियपोल पर रूसी हमले जारी है और शहर अब मलबे में तब्दील हो गया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने "अस्थायी रूप से" आज़ोव सागर तक पहुंच खो दी है, जो काला सागर से जुड़ता है और यह यूक्रेन के लिए एक बड़ा नुक़सान है।