भारत में बढ़ा भ्रष्टाचार, भ्रष्ट देशों की लिस्ट में 4 पायदान लुढ़ककर 86वें स्थान पर पहुँचा

by Siddharth Chaturvedi Feb 02, 2021 • 04:32 PM Views 2109

दुनिया में भ्रष्टाचार पर नज़र रखने वाली रैंकिंग एजेंसी ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने हाल ही में ‘2020 करप्शन पर्सेप्शन्स इंडेक्स’ जारी किया है।करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में 180 देशों में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के स्तर को आधार बनाकर रैंक जारी की जाती है। इसमें शून्य से लेकर 100 तक के पैमाने का उपयोग किया जाता है। जिसमें शून्य स्कोर वाला देश सबसे अधिक भ्रष्ट माना जाता है और 100 स्कोर वाला देश सबसे साफ माना जाता है।

वहीं अब करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में भारत 6 पायदान फिसलकर 86वें नंबर पर आ गया है। इससे पहले साल 2019 में जारी हुयी रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर था। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब भी भ्रष्टाचार इंडेक्स में काफ़ी पीछे है।

भारत का स्कोर 40 है और वह 180 देशों में 86वें स्थान पर है।