RECAP | पंजाब विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण अपडेट

by GoNews Desk Jan 22, 2022 • 04:39 PM Views 951

1. पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से सांसद भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चेहरे के लिए लोगों सो फोन कर सुझाव देने को कहा था। 

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि भगवंत मान को फोन और व्हाट्सएप के जरिए मिले 93 फीसदी से ज्यादा वोट मिले।

करीब 3 फीसदी वोट पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम थे। कुछ वोट जो केजरीवाल के पक्ष में थे, उन्हें अमान्य घोषित कर दिया गया।

केजरीवाल ने कहा, "यह स्पष्ट है कि आप पंजाब चुनाव जीतेगी। एक तरह से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया व्यक्ति पंजाब का अगला मुख्यमंत्री होगा।"

2. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे और कई अन्य पर आज प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य चुनाव से कुछ हफ्ते पहले अवैध रेत खनन के सिलसिले में छापेमारी की है। चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के घर और पंजाब में 10 अन्य स्थानों पर आज सुबह तलाशी ली गई।

अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है और राजनीतिक संबंधों वाले कई लोगों की जांच कर रहा है। यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब राज्य में चुनावी प्रचार चरम पर है। राज्य के चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है, जिसके परिणाम 10 मार्च को आएंगे। 

पंजाब अभियान में अवैध रेत खनन चर्चा के बिंदुओं में से एक रहा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस पर उसके पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खनन व्यापार से जुड़े होने का आरोप लगाया है। 

सितंबर में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस छोड़ने वाले अमरिंदर सिंह का आरोप है कि कांग्रेस के सभी विधायक रेत के अवैध कारोबार में शामिल हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था, "अगर मैं नाम बताना शुरू कर दूं तो मुझे ऊपर से शुरुआत करनी होगी।"