राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में क्या कहा ?

by GoNews Desk Jan 31, 2022 • 03:59 PM Views 1600

संसद का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से इसकी शुरुआत हुई। संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कोरोना महामारी से लेकर इस दौरान चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उनके भाषण में किसानों, महिलाओं से लेकर तीन तलाक तक के मुद्दे शामिल रहे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा की "मेरी सरकार ने बेटे-बेटियों को समान दर्जा प्रदान करते हुए महिलाओं की शादी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष बढ़ाकर 21 वर्ष करने का विधेयक पेश किया हैं।" 

आपको बता दें कि हाल ही में केन्द्र सरकार के सामने लड़कियों की शादी की वैध उम्र को 18 से 21 करने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे कैबिनेट की मज़ूरी दी गई थी। यह सुझाव जया जेटली कमेटी द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गणतंत्र दिवस के एक भाषण के दौरान दी थी। देखिए उन्होंने और क्या कहा....

Full Story: लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने का प्रस्ताव !