म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को चार और साल की सज़ा

by GoNews Desk Jan 11, 2022 • 08:54 AM Views 714

म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को अवैध रूप से वॉकी-टॉकी आयात और वॉकी-टॉकी रखने और कोरोना वायरस प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए दोषी पाया गया है। इसके बाद उन्हें चार और साल के लिए जेल की सज़ा सुनाई गई है। 

आंग सान सू ची को पिछले महीने दो अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया था और चार साल की जेल की सजा दी गई थी, जिसे बाद में सैन्य-स्थापित सरकार के प्रमुख ने आधा कर दिया था।

फरवरी 2021 में म्यांमार की सेना ने सरकार का तख़्तापलट कर दिया था और सैन्य सरकार का ऐलान कर दिया था। इसके साथ ही म्यांमार की सेना ने सू ची को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के नेताओं को भी हिरात में ले लिया गया था। 

आंग सान सू ची पर सेना ने चुनाव में धांधली करने सहित एक दर्जन से भी ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। अगर सभी मामलों में सज़ा हो तो उन्हें कम से कम 100 की जेल की सज़ा दी जा सकती है। 

सू ची के समर्थकों और स्वतंत्र विश्लेषकों का कहना है कि उनके खिलाफ आरोप सेना की सत्ता पर कब्जा को वैध बनाने और उन्हें राजनीति में लौटने से रोकने के लिए लगाए गए हैं।