पंजाब के CM उम्मीदवार भगवंत मान को सुनिए !
पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से सांसद भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चेहरे के लिए लोगों सो फोन कर सुझाव देने को कहा था।
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि भगवंत मान को फोन और व्हाट्सएप के जरिए मिले 93 फीसदी से ज्यादा वोट मिले।
करीब 3 फीसदी वोट पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम थे। कुछ वोट जो केजरीवाल के पक्ष में थे, उन्हें अमान्य घोषित कर दिया गया।
केजरीवाल ने कहा, "यह स्पष्ट है कि आप पंजाब चुनाव जीतेगी। एक तरह से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया व्यक्ति पंजाब का अगला मुख्यमंत्री होगा।"