कोरोना: लता मंगेशकर नहीं रहीं
खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।
जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं
लता मंगेशकर के सम्मान में देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक शुरू हो गया है. उनका पार्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवजी पार्क लाया गया. हज़ारों लोगे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.
एक श्रृद्धांजलि- https://twitter.com/GoNews_India/status/1490185104420786180?s=20&t=jgWo4oeAAH30lkKdmWgNfg