उत्तराखंड में लैंडस्लाइड 'एक मानव निर्मित आपदा' !
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन राज्य के विभिन्न ज़िलों से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आती हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में मलबा गिरने और लैंडस्लाइड की घटनाओं के बीच चार धाम की यात्रा भी चल रही है। इस बीच यात्रियों के लिए लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं परेशानी का सबब बनती है।
ऐसी ही एक घटना बुधवार को सामने आई जब बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड से सड़कों पर मलबा जमा हो गए। हालांकि ऐसी घटनाएं नई बात नहीं है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसी घटनाओं से न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
राज्य में लगातार होती आपदाएं दर्शाती हैं कि बारिश का बढ़ता प्रकोप और उससे जुड़ी अचानक आई बाढ़, मलबा गिरना और लैंडस्लाइड बड़े नुक़सान का कारण बनता है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु में परिवर्तन इनके लिए प्रमुख चिंता का विषय है।
Read Here Full Report-