कृषि क़ानून के ख़िलाफ किसान मार्च, 'तमाम राजनीतिक दल किसान संगठनों के साथ'
कृषि क़ानून के ख़िलाफ देशभर के किसान संगठन और ट्रेड यूनियन एकजुट हो गए हैं। किसानों ने 26-27 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है तो ट्रेड यूनियन ने भी देश बंद का ऐलान कर दिया है।
हरियाणा और पंजाब के किसान इस क़ानून के बनने का लगातार विरोध करते रहे हैं। क़ानून के ख़िलाफ़ पंजाब के किसानों का रेल रोको आंदोलन अभी भी जारी है।
अब इस क़ानून के विरोध देश के करीब 475 किसान संगठन और 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों ने बंद का ऐलान किया था। उधर किसानों के दिल्ली कूच से पहले ही दिल्ली पुलिस ने ऐलान कर दिया है कि राजधानी में किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी जाएगा।
देखिए गोन्यूज़ संवाददाता अंजलि ओझा ने पंजाब के क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष डॉक्टर दर्शन पाल से बात की।