IPL 2021- मुंबई इंडियंस टीम प्रीव्यू

by GoNews Desk Apr 09, 2021 • 07:31 AM Views 1058

मुंबई इंडियंस की टीम इस बार अपनी छठी IPL ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेगी। टीम का पहला मुकाबला विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। MI मौजूदा समय में IPL की सबसे मजबूत टीम है। टीम में रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड जैसे कुछ पावरफुल हिटर्स हैं।

वहीं, पिछले सीजन में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे तेज गेंदबाज हैं। टीम को इस बार एक क्वालिटी स्पिनर की कमी जरूर खलेगी। टीम में राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या ही स्पिनर हैं। पिछला सीजन राहुल के लिए कुछ खास नहीं रहा था।

2019 में खिताब जीतने के बाद रोहित की टीम ने 2020 सीजन भी अपने नाम किया। वह लगातार 2 बार (2019, 2020) IPL खिताब अपने नाम करने वाली दूसरी टीम है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार खिताब अपने नाम किया था।

मुंबई को जीत उसके स्ट्रेंथ की वजह से मिली। टीम का कोर काफी मजबूत है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई खिलाड़ी पिछले काफी सीजन से इस टीम से खेल रहे हैं।