निवेशकों को टाटा ग्रुप समूह पर सबसे ज़्यादा भरोसा, बिड़ला और मुकेश अंबानी ग्रुप 2/3 तीसरे नंबर पर

by Sarfaroshi Sep 28, 2021 • 06:02 PM Views 1443

इंडिपेंडेट इक्विटी रिसर्च इनिशिएटिव ‘इक्विटी मास्टर’ के कराए एक सर्वे में टाटा ग्रुप ने पहला स्थान हासिल किया है। यह सर्वे देश के कॉर्पोरेट समूहों की विश्वसनीयता का आकलन करने के लिए किया गया था। इक्विटी मास्टर के इस सर्वे के मुताबिक मल्टी- इंडस्ट्री ग्रुप टाटा निवेशकों के बीच सबसे भरोसेमंद बन कर ऊभरा है। उसे सर्वे में 66.3% फीसदी वोट मिले हैं। जबकि आखिरी बार 2013 में कराए गए ऐसे पोल में उसे सिर्फ 31.8 प्रतिशत वोट मिले थे। 

इक्विटीमास्टर के मुताबिक सर्वे यह समझने में मदद करता है कि क्या बड़े कॉर्पोरेट समूह निवेशकों का विश्वास अर्जित करने में सफल हुए हैं और उनकी दीर्घकालिक सफलता और विकास में विश्वास कैसे एक बड़ी भूमिका निभाता है जबकि चुनाव परिणामों से यह भी पता चलता है कि बेहतर निवेश सीधे प्रभावी कॉर्पोरेट प्रशासन से संबंधित हैं। 

इक्विटीमास्टर का यह सर्वे देश के 17 नाम कॉर्पोरेट समूह पर कराया गया था और इसमें 5,274 लोगों ने भाग लिया। सर्वे में पता चला है कि टाटा ग्रुप के अलावा सभी दूसरे कॉर्पोरेट समूह जैसे हीरो, जिंदल आदि पोल में भाग लेने वाले लोगों  की संख्या में से सिर्फ पांच प्रतिशत तक का ही भरोसा जीतने में कामयाब हुए हैं। टाटा समूह के बाद लोगों ने सबसे अधिक भरोसा एवी बिड़ला समूह और मुकेश अंबानी समूह पर दिखाया। यह सर्वे में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे और इन्हें क्रमशः 5.1 प्रतिशत और 7.1 प्रतिशत वोट मिले हैं।