100 फीसदी वैक्सीनेशन के अपने लक्ष्य से पिछड़ा भारत !
भारत के स्वास्थ्य मंत्री मंसुख़ मंडाविया ने एक ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी है कि भारत अपनी 60 फीसदी से ज़्यादा योग्य आबादी को पूरी तौर से वैक्सीनेट कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्री का यह ट्वीट 2021 के ख़त्म होने के एक हफ्ते पहले आया है।
भारत ने दिसंबर 2021 तक अपनी 100 फीसदी योग्य आबादी को पूरी तरह से वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा था, यह ट्वीट इस मायने में महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ भारत ने अपनी योग्य आबादी को 139.6 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगाए हैं। देश में औसतन हर रोज़ 60-70 लाख वैक्सीन डोज़ लगाए जा रहे हैं। इनमें 83.1 करोड़ पहली डोज़ और 56.5 करोड़ दोनों डोज़ लगाई गई है।