ट्रैक्टर मार्च पर बोले किसान नेता- 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड का है रिहर्सल

by Anjali Ojha Jan 07, 2021 • 06:00 PM Views 654

कृषि कानूनों के खिलाफ लगतार 42 दिन से आंदोलन कर रहे किसान ट्रक्टर मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर पर सवार किसान सिंघु, टीकरी, गाज़ीपुर और पलवल से दिल्ली को घेरने के लिए ट्रैक्टर मार्च शुरू कर दिया है।

इस ट्रैक्टर मार्च में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 4,500 ट्रैक्टर के शामिल होने की संभावना है। इसे 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस पर होने वाली ट्रैक्टर परेड का अभ्यास भी माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसानों के ट्रैक्टर मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएँ ट्रैक्टर चलाती हुई दिखेंगी। ये ट्रक्टर मार्च कल निकाला जाना था लेकिन खराब मौसम के चलते इसे एक दिन यानि आज के लिए टाल दिया गया था।

वहीं अब किसान और सरकार के बीच आँठवें दौर की वार्ता में 24 घंटों से भी कम समय है। इससे पहले 4 जनवरी को सरकार औऱ किसान नेताओं की बैठक में सरकार किसानों को आंदोलन को खत्म करने के लिए सहमत नहीं कर पाई थी।