दिल्ली: कृषि क़ानून के विरोध में जंतर-मंतर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। यहां पार्टी कार्यकर्ता विवादित कृषि क़ानून के ख़िलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार सुबह जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
बता दें कि विवादित कृषि क़ानून के ख़िलाफ विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। कई किसान संगठनों ने अगले महीने 3 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों के किसानों ने अपनी सहमति जताई है।