बजट सत्र में राष्ट्रपति के संबोधन का बहिष्कार करेगी कांग्रेस, बयान जारी

by Ajay Jha Jan 28, 2021 • 03:23 PM Views 1023

मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस और इसके साथ जुड़ी कुल 16 राजनीतिक पार्टियाँ कल से शुरू हो रहे बजट सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन का बहिष्कार करेंगी।

कल का बजट सत्र राष्ट्रपति के संसद के दोनो सदनों में संबोधन से शुरू होगा, जिसमें रामनाथ कोविंद कृषि कानूनों के समर्थन में अभिभाषण देंगे।

भारतीय संविधान में दिए अनुसार राष्ट्रपति को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करना ज़रूरी होता है।

वहीं कांग्रेस और इससे जुड़ी राजनीतिक पार्टियाँ राष्ट्रपति के इस संबोधन का बहिष्कार करेंगी। पार्टी की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया है।