UP Election 2022: कांग्रेस की पहली सूचि में 40 फीसदी महिलाएं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीट बंटवारे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रही हैं। प्रियंका ने अपनी पहली सूचि में 50 महिलाओं को टिकट दिया है। पहली सूचि में 125 नामों को शामिल किया गया है और इनमें 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है।
प्रियंका गांधी ने उन्नाव पीड़िता की मांग को भी टिकट दिया है। इस चुनाव में सलमान खुर्शीद की पत्नी को भी टिकट दिया गया है।’प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सूचि नया संदेश दे रही है।’
कांग्रेस ने अपने पहले चरण की सूचि में 16 फीसदी मुस्लिम उम्मीदवार बनाए हैं जिनमें 13 पुरुष और सात महिला उम्मीदवार शामिल हैं।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस रिलीज में पार्टी की पहली सूचि को, “नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज़ का प्रतीक” बताया है।