24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2.82 लाख मामले, 441 मौतें
देशभर में पिछले 24 घंटे में 441 मौतें दर्ज की गई है और संक्रमण के 2.82 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। अबतक देशभर में कुल 8,961 ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि हुई है। इनके अलावा एक्टिव मामलों की संख्या 18.31 लाख है जो कुल केस लोड का 4.38 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 1.88 लाख मरीज़ ठीक भी हुए हैं और रिकवरी रेट 93.88 फीसदी है।
महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य-वार COVID-19 मामलों की संख्या के मामले में आगे हैं। महाराष्ट्र में कल 39,207 मामले, केरल में 28,481, कर्नाटक में 41,457 और तमिलनाडु में 23,888 मामले दर्ज किए गए। पंजाब, उसके बाद नागालैंड और महाराष्ट्र में मृत्यु अनुपात 2.48%, 2.13% और 1.95% के साथ उच्चतम दर्ज किया गया।
महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी पाए गए COVID संक्रमित
मीडिया आउटलेट्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 499 पुलिस कर्मी, जिनमें 95 अधिकारी शामिल हैं, कोरोनवायरस से संक्रमित पाए गए है। 3,269 कर्मियों और 821 अधिकारियों सहित बल के कुल 4,090 सदस्यों का इलाज किया जा रहा है या घर पर ही आइसोलेट हैं।
505 महाराष्ट्र पुलिस बल के सदस्य, जिसमें 46 अधिकारी और 459 कर्मी शामिल हैं, भी वायरस के कारण मारे गए हैं, जिसमें मुंबई पुलिस के 126 कर्मी भी शामिल हैं। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के दस जजों के संक्रमित होने की भी ख़बर है।