रूस ने पश्चिमी मीडिया आउटलेट पर प्रतिबंध लगाया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रोक !
रूस और यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच रूस ने पश्चिमी मीडिया आउटलेट्स को अपने देश में बंद करने का फैसला किया है। साथ ही रूस सरकार ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी रूस में रह रहे अपने नागरिकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। रूस की तरफ से यह प्रतिक्रिया के तौर पर आया है जब पश्चिमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कंपनियां रूस में अपना संचालन या तो बंद कर रही हैं या नियंत्रित कर रही हैं।
रूसी आक्रमण के बाद टेक और सोशल नेटवर्किंग दिग्गज जैसे कि अल्फाबेट के Google (और इसकी सहायक YouTube), मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम), Microsoft, और अन्य या तो अपनी सेवाओं को निलंबित कर दिया है या रूस में प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं।
यूक्रेन के साथ संघर्ष के बीच रूस ने कथित रूप से दुष्प्रचार फैलाने वाले मीडिया आउटलेट को बंद करने का फैसला किया है। संघर्ष से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो जाते हैं जो संघर्ष पर लोगों के विचार को प्रभावित करता है। इन प्रतिबंधों से यह समझा जा रहा है कि दोनों पक्ष रूसी और यूरोपीय पक्ष इन्हें अपने-अपने तरीके से नियंत्रण करने की कोशिश में हैं।
फेसबुक और ट्विटर ने कुछ ख़ास हैंडल को रूसी वित्तपोषित और रूसी सरकार के "संपादकीय नियंत्रण" के रूप में लेबल करना शुरु कर दिया है। ऐसे में अगर कोई यूज़र उस ख़ास हैंडल को फॉलो या सब्सक्राइब करते हैं तो उन्हें इस तरह के लेबल दिखाई देंगे। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस क़दम की रूसी सरकार ने आलोचना की है।
संघर्ष में पत्रकारों के खिलाफ हमलों और हिंसा की छिटपुट रिपोर्टें भी सामने आईं। सोमवार को स्काई न्यूज की एक टीम ने आरोप लगाया कि कीव के पास उन पर घात लगाकर हमला किया गया और साथ ही गोलियां भी चलाई गईं।
सोशल मीडिया ने रूस में युद्ध-विरोधी प्रदर्शनों को संगठित करने और उन्हें बाहरी दुनिया में प्रसारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके बाद प्रदर्शन में शामिल 2000 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रूस में फेसबुक और ट्विटर पर बैन
रूसी मीडिया नियामक रोसकोम्नाडज़ोर ने कहा कि मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम को यूरोपीय यूज़र से स्पुतनिक न्यूज़ और रूस टुडे (आरटी) पर प्रतिबंध के प्रति-उपाय के रूप में देश में प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से रूसी मीडिया आउटलेट्स को ब्लॉक के भीतर 'गलत सूचना' फैलाने के लिए ब्लॉक करने के लिए कहा था। रूस टुडे (आरटी) को संयुक्त राज्य में बंद कर दिया गया है।
Full Story: Media In Crossfire Of Russia-Ukraine Conflict, Both In Europe And Russia!