दुनिया के 15 देशों में दो सौ से ज़्यादा भारतीय मूल के लोग नेतृत्वकारी पदों पर

by Siddharth Chaturvedi Feb 17, 2021 • 06:02 PM Views 873

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 से ज़्यादा लोग नेतृत्वकारी पदों पर हैं। इनमें से करीब 60 लोगों ने मंत्रिमंडल में भी जगह बनायी है। यह जानकारी ‘2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स’ की अपनी तरह की पहली लिस्ट में दी गई है।

यह लिस्ट सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बाकी संसाधनों के आधार पर तैयार की गई है। लिस्ट में बताया गया है कि भारतीय मूल के 200 से ज़्यादा लोग दुनियाभर के 15 देशों में पब्लिक सर्विस के बड़े पदों पर पहुँच चुके हैं।

इस लिस्ट में अमेरिका, कनाडा, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, गयाना, सुरीनाम, आयरलैंड, ब्रिटेन, पुर्तगाल, साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, मलेशिया, सिंगापुर, फिजी, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के लीडर्स का नाम है।