दुनिया के अलग-अलग देशों में 7 हजार से ज़्यादा भारतीय कैदी, सऊदी अरब में सबसे ज़्यादा कैदी
भारतीय जेलों और उसमें मौजूद देशी विदेशी क़ैदीयों का तो आप अमूमन तौर पर ज़िक्र सुनते रहते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं दुनियाभर की जेलों में कितने भारतीय कैदी मौजूद हैं?
हम आपको वो आंकड़ा बताने जा रहे हैं जो सरकार के पास मौजूद है और यह आंकड़ा उन देशों का आंकड़ा है जिन्होंने भारत सरकार से जानकारी साझा की है। कई ऐसे भी देश हैं जो इस तरह की जानकारी साझा नहीं करते। यानी कहा जा सकता है कि ये आंकड़ा और भी ज़्यादा हो सकता है।
सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 31 दिसंबर 2020 तक दुनिया के अलग-अलग देशों में 7,139 भारतीय कैद थे। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि इस पूरी संख्या में से क़रीब 6 हज़ार कैदी तो सिर्फ़ 11 देशों में ही कैद है।