सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की रेस में सबसे आगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो
दुनिया के सबसे महंगे व दमदार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर आंकड़ों के खेल में बाज़ी मारी है। इस बार उनका रिकॉर्ड मैदान के अंदर उनके खेल से जुड़ा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से जुड़ा है। जुवेंटस से खेलने वाले इस पुर्तगाली फुटबॉलर ने अब सोशल मीडिया पर 517 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पूरी दुनिया को पछाड़ दिया है।
पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर 50 सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाली हस्तीयों की सूची में रोनल्डो सबसे आगे हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो सोशल मीडिया पर शुरू से काफी एक्टिव नजर आए हैं और मैदान पर उनकी सफलताओं का असर ही है कि उनके तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स से लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं। वो इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टग्राम पर दुनिया में सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली हस्ती बन गए हैं।