भारतीय तनाव में, दि लैंसेट की रिपोर्ट

by GoNews Desk Jul 17, 2021 • 07:49 PM Views 1961

ब्रिटिश जर्नल दि लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़ साल 2019 में भारत की 35 फीसदी आबादी माइग्रेन और तनाव की वजह से होने वाले सिर दर्द का शिकार थी। रिपोर्ट में देश में बढ़ते न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स के विश्लेषण से यह जानताकी मिली है।

आंकड़े देखें तो 2019 के दौरान देश में कुल 48.8 करोड़ लोग माइग्रेन और तनाव जैसे मानसिक विकारों का शिकार थे। अगर लिंग के आधार पर देखें तो पुरुषों के मुक़ाबले महिलाएं कहीं ज़्यादा इन समस्याओं का शिकार थीं। जहां करीब 23.5 करोड़ पुरुष माइग्रेन और तनाव का शिकार थे वहीं महिलाओं में यह आंकड़ा 25.3 करोड़ से ज्यादा रहा था।