खेल जगत ने डिएगो माराडोना के निधन पर जताया दुख

खेल जगत ने महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि माराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।माराडोना की कप्तानी में ही अर्जेटीना ने 1986 में फीफा विश्व कप जीता था और उन्हें दुनिया के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता था।
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने ट्वीट किया, "एक महान खिलाड़ी के निधन की दुख भरी खबर। वह इंसान जिसने एक युग का नए आयाम दिए और विश्व के कई लोगों को प्रेरित किया।" पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन मुक्केबाज माइक टायसन ने लिखा, "द हैंड ऑफ गॉड, माराडोना हमें छोड़कर चले गए। 86 में हम दोनों ने अपनी-अपनी चैम्पियनशिप जीती थीं। वह लोग हम दोनों की तुलना करते थे। वह मेरे हीरो और दोस्त थे। मैं उनका बहुत सम्मान करता था। उनकी बहुत याद आएगी।"
Also Read:

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक। माराडोना के निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा। उनके परिवार को सांत्वाना।"The Hand of God, Maradona has left us. In 86 we both won our championships. They use to compare the two of us. He was one of my hero’s and a friend. I respected him so much. He will be greatly missed. pic.twitter.com/E5j6DSfJas
— Mike Tyson (@MikeTyson) November 25, 2020
साथ ही इंग्लैंड के महान फुटबाल खिलाड़ी डेविड बैकहम ने इंस्टाग्राम पर माराडोना की फोटो डाली और लिखा, "अर्जेटीना के लिए दुखी दिन और फुटबाल के लिए दुखी दिन। वो इंसान जिसने जुनून, भावना के साथ खेल खेला और वह एक जीनियस से कम नहीं था। मैं डिएगो से मिलकर काफी खुश था। हम सभी उन्हें याद करेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"Arguably one of the greatest sportsman of all time. Saddened to hear about the passing away of the great Diego Maradona.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 25, 2020
My heartfelt condolences to his family. pic.twitter.com/L7ewMHOnnJ
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रयान लारा ने इंस्टग्राम पर लिखा, "मैं 80 के दशक में फुटबाल को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और सिर्फ एक इंसान था जिसने मुझे अभिभूत कर दिया था और वह थे महान डिएगो माराडोना। हम सभी के लिए दुखी दिन। आप सर्वश्रेष्ठ थे।"
ताज़ा वीडियो