IPL 2020: मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार ख़िताब अपने नाम किया

by Ankush Choubey 2 years ago Views 73825

IPL 2020: Mumbai defeated Delhi by five wickets an
आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में चार बार की विजेता और डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल का ख़िताब पानवी बार अपने नाम किया।  वहीँ  मैच में  इंडियंस की ओर से  4 ओवर में 30 रन देकर 3 बड़े विकेट झटकने वाले ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।  वहीँ आईपीएल 2020 में आलराउंड प्रदर्शन के लिए राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ़ द सीजन चुना गया।

 जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा 670 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप, तो इस साल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 30 विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ कागिसो रबाडा को पर्पल कैप से नवाज़ा गया।


इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली के इस फैसले को गलत साबित किया। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही इन्फॉर्म मार्कस स्टोइनस को चलता कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। उसके बाद तीसरे ओवर में 16 के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया और अजिंक्य रहाणे को 2 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद आईपीएल 2020 में दिल्ली के लिए 600 से अधिक रन बनाने वाले शिखर धवन का भी जलवा फाइनल मुकाबले में नहीं दिखा पाए और जयंत यादव ने शिखर धवन को 15 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। जिसके बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 22 रन होगया।  हालंकि, यहाँ से फिर कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े।

ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। लेकिन इस बीच 15वे ओवर में नेथन कोर्टनाइली ने ऋषभ पंत को चलता किया और अब दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 118 रहा।  इसके बाद 18वें ओवर में 137 के स्कोर पर ट्रेंट वॉल्ट ने हटम्येर को 5 रनों के निजी स्कोर पर चलता किए।  हालाँकि, कप्तान कप्तान अय्यर ने अंत तक बल्लेबाजी की और एक छोर संभाले रखे।

कप्तान श्रेयस अय्यर की 50 गेंदों में 6 चौके और 2 चौके की मदद से 65 रनों की नाबाद पारी खेली और इसकी बदौलत  दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 156 रन बना पाई। दिल्ली की और से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए जबकि मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट ट्रेंट बोल्ट ने झटके। आईपीएल का पहला ख़िताब जीतने के लिए दिल्ली ने मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया है।

157 रनों के लक्ष्य का जवाब में मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और क्वॉन्टिन डी कॉक काफी तेज़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों ने 45 रन जोड़े।  4 ओवर के बाद मुंबई इंडियन का स्कोर 45 था, लेकिन अगले ओवर की पहली गेंद पर 45 के ही स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस ने क्वॉन्टिन डी कॉक को 20 रनों के निजी  स्कोर पर चलता किया।  हालाँकि, कप्तान रोहित शर्मा ने एक छोर संभालें रखा और दूसरे विकेट के लिए सूर्य कुमार यादव के साथ मिलकर 45 रन जोड़े।  लेकिन 11वें ओवर में 90 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव 19 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट होगये और दिल्ली को दूसरा झटका लगा।  

11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 91 था और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 9 ओवर में 66 रनों की ज़रूरत थी।  इस बीच 12वें ओवर में  कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया और इन्फॉर्म ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को 100 रनों के पार ले गए। फिर कप्तान  रोहित शर्मा ने ईशान किसान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े।  लेकिन तभी 17वें ओवर में 137 रनों के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा 68 रन बनकर रन आउट होगए। इसके बाद अगले ही ओवर में 147 के स्कोर पर कागिसो रबाडा ने 9 रन के निजी स्कोर पर किरेन पोलार्ड को बोल्ड कर दिया।  

यहाँ से मुंबई को मैच जीतने के लिए 17 गेंदों में महज़ 11 रनों की ज़रूरत थी।  जिसे मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद शेष रहते, 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया और आईपीएल 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया।  मुंबई इंडियंस की ओर से 51 गेंदों में 5  चौके और 4 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 68 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए जबकि दिल्ली की तरफ से एनरिच नोर्टजे ने सबसे ज्यादा दो झटके।  वहीँ  मैच में  इंडियंस की ओर से  4 ओवर में 30 रन देकर 3 बड़े विकेट झटकने वाले ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

वहीँ आईपीएल के समापन के साथ कई अवार्ड भी दिए गए। आईपीएल 2020 में मोस्ट सिक्सेज इन द सीजन का अवॉर्ड मुंबई इंडियंस के इशान किशन को दिया गया, जिन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा 30 छक्के जड़े। आईपीएल 2020 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड तो नहीं, लेकिन मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड का मिलता है, जिसने टूर्नामेंट में गेंद से बल्ले और फील्डिंग में अच्छा काम किया हो। इस बार जोफ्रा आर्चर को ये सम्मान मिला है, जिन्होंने 20 विकेट लेने के साथ-साथ 5 कैच पकड़े हैं और 10 छक्के लगाए हैं।

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को आईपीएल 2020 में 14 मैचों में एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा 670 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप ऑफ़ द सीजन दिया गया। जबकि इस साल टूर्नामेंट में 17 मैचों में सबसे ज्यादा 30 विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ कागिसो रबाडा को पर्पल कैप ऑफ़ द सीजन से नवाज़ा गया।

ताज़ा वीडियो