कोरोना केस घटने के बाद नई गाइडलाइंस जारी, सिनेमाघरों में बढ़ेगी दर्शकों की संख्या

भारत में कोरोना के ख़िलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जो आँकड़ों में कुछ ख़ास सफल नज़र नहीं आ रही है।
फ़िर भी इस टीकाकरण के बावजूद सरकार देशवासियों से लगातारा अनुरोध कर रही है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना की जाए। कोरोना के मामलो के घटने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोविड 19 से जुड़ी एक नई गाइडलाइन जारी की हैं। इन गाइडलाइंस में पुराने नियमों में थोड़ी छूट दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''#COVID19 के खिलाफ़ लड़ाई को मज़बूती देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगरानी, रोकथाम और सावधानी जारी की हैं। ये दिशानिर्देश 1 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक प्रभावी रहेंगे।’’ क्या हैं नई गाइडलाइंस?
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''#COVID19 के खिलाफ़ लड़ाई को मज़बूती देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगरानी, रोकथाम और सावधानी जारी की हैं। ये दिशानिर्देश 1 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक प्रभावी रहेंगे।’’ क्या हैं नई गाइडलाइंस?
- मास्क, साफ-सफाई और उचित दूरी का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होगा।
- सिनेमाघर मालिकों को बड़ी राहत दी गई है। पहले सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाज़त थी लेकिन इस नई गाइडलाइन में 50 प्रतिशत से ज़्यादा क्षमता के साथ सिनेमाघर खोले जा सकते हैं।
- सिनेमाघरों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जल्द ही अलग से नई एसओपी जारी करेगा।
- स्वीमिंग पूल को सभी के लिए खोल दिया गया है। पहले स्वीमिंग पूल इस्मेताल करने की इजाज़त सिर्फ खिलाड़ियों को दी गई थी।
- नई गाइडलाइन में आने जाने पर भी ढील दी गई है। राज्यों के अंदर या एक राज्य से दूसरे राज्य में आने-जाने में किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। आने-जाने के लिए किसी की इजाज़त की ज़रूरत भी नहीं होगी।
- कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर बाकी जगह सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन सांस्कृतिक, धार्मिक समारोहों को इजाज़त दी गई है। हालांकि, इसके लिए संबंधित एसओपी से इजाज़त लेना जरूरी है।
- 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग, अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।
- आरोग्य सेतु एप के इस्तेमाल पर खास ज़ोर दिया गया है।
ताज़ा वीडियो