आबादी में दूसरे लेकिन कोरोना टेस्टिंग में 9वें नंबर पर भारत, देखिए टॉप दस देशों का आंकड़ा

दुनियाभर में अबतक करीब 27 लाख 27 हज़ार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 191,090 लोगों की मौत हुई है और सात लाख 50 हज़ार से ज़्यादा लोग ठीक हुए हैं। जानकार मानते हैं कि कोरोना से जंग में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के साथ-साथ कोरोना की अधिक से अधिक टेस्टिंग बेहद ज़रूरी है।
कोरोना टेस्टिंग के मामले में टॉप दस देशों का आंकड़ा देखें तो इस वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित देश अमेरिका पहले नंबर पर है।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर चार कोरोना के मरीज़ों में एक मरीज़ बिना लक्षण वाले सामने आ रहे हैं। इस हिसाब से सरकार के सामने बड़ी चुनौती है कि ऐसे लोगों की शिनाख्त कर इलाज किए जाएं ताकि वायरस के संक्रमण पर काबू पाया जा सके।
- अमेरिका की आबादी 33 करोड़ है। यहां अबतक 43,25,342 सैंपल की गई है, जिसमें 849,092 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। यहां अबतक 50,243 लोगों की मौत हो चुकी है और 85,922 लोग ठीक भी हुए हैं।
- रूस की आबादी 14 करोड़ है। यहां अबतक 22,50,000 सैंपल की टेस्टिंग हुई है, जिसमें 57,999 लोगों में वायरस पॉज़िटिव मिले। इनमें 555 लोगों की मौत हो गई और 4,891 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं।
- जर्मनी की आबादी 8.3 करोड़ है। यहां अबतक 20,72,669 सैंपल की टेस्टिंग हुई है, इनमें 150,648 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। यहां अबतक 106,800 लोग ठीक हुए हैं जबकि 5,575 लोगों की मौत हो चुकी है।
- इटली की आबादी छ: करोड़ है। यहां अबतक 15,13,251 सैंपल की टेस्टिंग हुई, जिसमें 189,973 लोगों में कोरोना वायरस पॉज़िटिव मिले। इनमें 106,848 लोग ठीक हुए हैं जबकि 25,549 लोगों की मौत हो चुकी है।
- स्पेन की आबादी 4.6 करोड़ है। यहां अबतक 930,230 सैंपल में 213,024 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 22,157 लोगों की मौत हो चुकी है और 89,250 लोग ठीक हो चुके हैं।
- तुर्की की आबादी 8.4 करोड़ है। यहां अबतक 750,944 सैंपल में 101,790 लोगों में वायरस पॉज़िटिव मिले। इनमें 18,491 लोग ठीक हुए हैं जबकि 2,491 लोगों की मौत हो चुकी है।
- कनाडा की आबादी 3.7 करोड़ है। यहां अबतक 612,192 सैंपल की टेस्टिगं हुई, जिसमें 40,190 लोग कोरोना संक्रमित मिले। यहां 14,761 लोग ठीक हुए हैं जबकि 2,147 लोगों की मौत हो चुकी है।
- ब्रिटेन की आबादी 6.7 करोड़ है। यहां अबतक 559,935 सैंपल की टेस्टिंग हुई है, जिसमें 133,495 मामले पॉज़िटिव मिले। इनमें 18,783 लोगों की मौत हुई है और 3,069 लोग इस वायरस के संक्रमण से बचाए गए हैं।
- भारत की आबादी 135 करोड़ है। यहां अबतक 500,542 सैंपल की टेस्टिंग हुई है, जिसमें 23,502 मामले पॉज़िटिव मिले। यहां अबतक इस वायरस के संक्रमण से 4,748 लोग ठीक हुए हैं जबकि 718 लोगों की मौत हो चुकी है।
- फ्रांस की आबादी 6.5 करोड़ है। जबकि यहां 463,662 सैंपल की टेस्टिंग की गई है। इसमें 159,877 लोगों में वायरस पॉज़िटिव मिले। यहां अबतक 42,088 लोग ठीक हुए हैं जबकि 21,856 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर चार कोरोना के मरीज़ों में एक मरीज़ बिना लक्षण वाले सामने आ रहे हैं। इस हिसाब से सरकार के सामने बड़ी चुनौती है कि ऐसे लोगों की शिनाख्त कर इलाज किए जाएं ताकि वायरस के संक्रमण पर काबू पाया जा सके।
ताज़ा वीडियो