दिल्ली में कोरोना नियम तोड़ने पर हुए चालान से सरकार ने कमाये 29 करोड़ से ज़्यादा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार में अकेले सफर करने वाले लोगों को भी मास्क लगाना अनिवार्य है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसे सही ठहराया था।

राजधानी दिल्ली में कोरोना से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों को भारी जुर्माना अदा करना पड़ रहा है। इससे सरकार की कमाई भी बढ़ी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 14 जून से 1 दिसंबर तक राजधानी में नियमों के उल्लंघन को लेकर 547,598 चालान काटे गए हैं। अगर जुर्माने का कैलकुलेशन करें तो पता चलता है कि इससे सरकार ने अबतक 29.34 करोड़ रूपये की कमाई की है।
दिल्ली में 20 नवंबर से नियमों में बदलाव कर जुर्माने की राशि तीन गुना बढ़ाकर 2000 रूपये कर दी गई थी। सरकार मास्क न पहनने, तंबाकू का सेवन, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों से एक ही जुर्माना वसूल रही है। दिल्लीवासियों का कहना है कि जुर्माना राशि बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। कई लोगों की शिकायत है कि गाड़ी चलाते वक्त हल्का मास्क खिसक जाने पर भी पुलिस हाथ में चालान थमा दे रही है।
आँकड़े बताते हैं कि नियम बदलने के बाद से लगभग 12,431 चालान काटे गए हैं और इससे सरकार को दो करोड़ 48 लाख 62 हज़ार रूपये की कमाई हुई है। 14 जून को नियम लागू होने के बाद से 19 नवंबर तक ही 535,167 चालान काटे गये थे और 500 रूपये जुर्माना के हिसाब से सरकार को 26.72 करोड़ रूपये कमाई हुई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ मंगलवार शाम 4 बजे तक मास्क उल्लंघन के लिए कुल 508,390, सार्वजिनक स्थानों पर थूकने के लिए 3,390 और सोशल डिस्टेंसिंग नियम के उल्लंघन के लिए 37,401 चालान काटे गए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने अबतक 408,291 मास्क का वितरण भी किया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले ज़्यादातर लोग बाज़ारों में या बिना मास्क के गाड़ी चलाते पकड़े गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार में अकेले सफर करने वाले लोगों को भी मास्क लगाना अनिवार्य है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसे सही ठहराया था।

ताज़ा वीडियो